छत्तीसगढ़रायपुर संभागव्यापारसोशल मीडिया

ब्लॉक कांग्रेस खरोरा ने किया धान खरीदी केन्द्रो का निरक्षण*



खरोरा/रायपुर सम्मान :-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के द्वारा पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उद्योराम वर्मा के नेतृत्व मे धान खरीदी केंद्र बंगोली  गनियारी व अडसेना मे जाकर बंगोली, कुर्रा, बरौडा, गनियारी, मटियाडीह, पिकरिडीह, अडसेना एवं मोहंदी गावं के किसानो से मिलकर उनके धान बिक्री मे आ रही समस्याओ की  जानकारी ली, जिसमे अधिकांश किसानो ने टोकन से लेकर बारदाना, बफर लिमिट बढ़ाने के कारण धान उठाव की समस्या सहित सुखत, अधिक तौल एवं बिक्री के एक सप्ताह बाद भी खाते मे पैसा जमा नहीं होने का और एक मुश्त पूरा पैसा नहीं मिलने सहित बड़े किसानो का तीन टोकन मे भी पूरा धान नहीं बिकने की शिकायत बताई! कांग्रेस नेताओं ने कहाँ की भाजपा ने किसानो को झूठा वादा करके ठगा है और अब अपने वादे से मुकर रही है!  आज के निरक्षण कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा, जिला महामंत्री घनश्याम वर्मा, मोहनलाल वर्मा, वीर देवांगन बरौडा , दाऊ अनिल नायक कुर्रा , प्रदीप मढरिया, खूबीराम वर्मा गनियारी, प्रहलाद यादव, राजू गायकवाड़ पिकरिडीह, भगबली ध्रुव मुरा, आंनद गिलहरे अडसेना, डॉ राजू मोहदी, सेवादल अध्यक्ष श्याम लाल बघेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे !

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button