सरगुजा मे 12 जून को एकदिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण हुआ संपन्न

30 बालिकाओं व 9 बालकों ने लिया भाग।
अंबिकापुर। आपको बता दें अंबिकापुर में कराटे,किक बॉक्सिंग व सेल्फ डिफेंस की तकनीको का विशेष अभ्यास 12जून दिन गुरुवार को कराया गया। वूमेन सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ की तत्वाधान में एक दिवसीय समर कैंप जिला स्तरीय सूरजपुर एवं सरगुजा की संयुक्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण समर कैंप का आयोजन सरगुजा के राम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें 30 बालिकाओं व 09 बालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए जिसमें कराटे,किक बॉक्सिंग का अभ्यास कराया गया।

साथ में बालिकाओं को नशा मुक्ति, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,कौशल विकास जैसे सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वूमेन’ सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश कुमार राजवाड़े के द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया। विभिन्न जिलों से आए मार्शल आर्ट के विशेषज्ञ विद्यासागर प्रजापति, गीता राजवाड़े,लक्ष्मी साहू,प्रभा कन्हैया मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं इस कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा के निर्माण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सीतू पैकरा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीति के द्वारा किया गया।




