1500 साला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी स.अ.व. पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

भारत सम्मान/सूरजपुर/युसूफ मोमिन-1500 साला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी स.अ.व. के मुबारक मौके पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन की ओर से अम्बिकापुर में एक बड़े स्तर का नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस कैम्प में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो सभी वर्गों के लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श देंगे।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों एवं परिचितों को भी इस कैम्प में लेकर आएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और इस मुहिम को सफल बनाया जा सके।

कैम्प में पहुँचने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। आयोजकों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना पंजीयन करा लें, जिससे कैम्प की व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी स.अ.व. के पावन अवसर पर आयोजित यह मेडिकल कैम्प सामाजिक एकता और इंसानियत की सेवा का प्रतीक बनकर लोगों को स्वास्थ्य एवं सहयोग का संदेश देगा।



