सुरजपुर

संध्या सिंह बनीं भाजपा सूरजपुर की जिला उपाध्यक्ष

पूर्व सांसद मुरलीलाल सिंह की बहू,क्षेत्र में मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका।

भारत सम्मान/सूरजपुर/फिरोज खान:- भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर के जिला पदाधिकारियों की घोषणा के तहत संध्या सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संध्या सिंह पूर्व सांसद सरगुजा मुरलीलाल सिंह की बहू हैं और लंबे समय से अपने ससुर की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में सक्रिय रूप से पार्टी के लिए कार्य करती रही हैं। संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।

संध्या सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को पार्टी की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नियुक्ति के अवसर पर संध्या सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button