तमनार। सतीश चौहान-तमनार विकाश खंड के ग्राम पंचायत महलोई में सीएलएफ महिला जागृति के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पूरे क्षेत्र के ही गांव के महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा दुर्गेश राठिया, विशिष्ठ अतिथि जनपद सदस्य सम्पत्ति यशवंत सिदार, तीरथ प्रसाद राठिया सरपंच महलोई, राम पटनायक उपसरपंच , राधिका राठिया सरपंच देवगांव के कर कमलों से सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुरुवात किया गया।इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम् खेल कूद का भी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा दुर्गेश राठिया ने महिला दिवस के बारे बताते हुए कहा कि महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक/वकील/डॉक्टर/पत्रकार/सैनिक/सरकारी कर्मी/इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज – जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं, संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को प्रणाम कर महिला दिवस की कोटि कोटि शुभकामनाएं देते हुए आयोजित हुई प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण किया गया।
