सुरजपुर

इन्दिरा गांधी महीला क्लस्टर में दीदी के गोठ कार्यक्रम का हुआ श्रवण

भारत सम्मान/सूरजपुर/फिरोज खान:- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहद विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का श्रवण किया गया, कार्यक्रम का अध्यक्षता हिरामति अगरिया ने की।
विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक आर्थिक एवं पारिवारिक रुप में सशक्त बनानें के दिशा में एक ओर ऐतिहासिक कदम उठाया है, यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रो से एक साथ प्रसारित हुआ, जहां इंदिरा गांधी क्लस्टर सलका अघिना एव ग्राम संगठन की महिलाओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया।

सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद चर्चा और प्रेरणा का माहौल बना था , इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज को समाज तक पहुंचना उनके संघर्ष और उपलब्धियां को सामने लाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक बदलाव की राह दिखाना है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से फुलवति एक्का PRP दिदी, रेशमा परविन, प्रभा गुप्ता,शोभा ठाकुर,निशा राजवाड़े,आशा ठाकुर, वर्षा सिंह, फूलमती राजवाड़े, चंद्रमणि राजवाड़े, दुर्गा विश्वकर्मा, कौशल्या यादव, अनीशा खातून एव 18 पंचायत के सभी  दीदी उपस्थित हुए।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button