पत्रकारों में शोक की लहर, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कीर्ति क्रांति के प्रतिनिधि अजीत तिवारी की माताजी का निधन
अनूपपुर/जैतहरी/चोलना | मदन मोहन मिश्रा
चोलना निवासी, कीर्ति क्रांति के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के सक्रिय सदस्य वरिष्ठ पत्रकार अजीत तिवारी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही तिवारी परिवार सहित संपूर्ण पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यह क्षति न केवल परिवार बल्कि सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत के लिए भी अपूरणीय मानी जा रही है।
परिजनों के अनुसार दिवंगत श्रीमती कुसुम तिवारी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्होंने अपने निज निवास चोलना में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 11 जनवरी को उनके निवास स्थान चोलना से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पत्रकारों व सामाजिकजनों ने जताया गहरा शोक
इस दुःखद समाचार के उपरांत जिले एवं संभाग के पत्रकारों, सामाजिकजनों तथा राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, प्रदेश सह सचिव कमलेश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडे, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रेम अग्रवाल, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, पुनीत सेन, अरुण ओटवानी, श्याम तिवारी, श्रवण उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, भगवान दास मिश्रा, संतोष मिश्रा, आशीष द्विवेदी, रमाकांत शुक्ला, संदीप द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, संतोष चौरासिया, चंदन केवट, धर्मेंद्रकांत तिवारी, बृजेश राठौर, अभिषेक द्विवेदी, बद्रीनाथ तिवारी, दिगंबर शर्मा, गिरीश राठौर, विनोद विन्धेश्वरी पांडेय, हरि उपाध्याय, मदन मोहन मिश्रा, राजेश चौधरी, नीरज द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद यादव, संजीव पाण्डेय, अनिल गुप्ता, यशपाल जाट, सच्चिदानंद पांडेय, अमीन वारसी, आर.सी. मिश्रा, प्रकाश तिवारी (मोंटी), महेश प्रसाद मिश्रा, गौरव दहिया, बृजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजकुमार शुक्ला, डी.एस. राव, सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी, धनंजय तिवारी, रामचरण मिश्रा, अरविंद मिश्रा, पुष्पेंद्र उरमालिया, अनिल कुमार सोनी, आशीष तिवारी, राजकुमार यादव, दिनेश केवट, अरुण त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, चेतराम शर्मा, इंद्रपाल यादव, अमित कुमार बैंस, सुशील सोनी, प्रहलाद गुप्ता, पवन गौतम, मनोज जैन, बृजेश द्विवेदी, अनिल राठौर, विजय राठौर, सूरज राठौर, होलकर मंडावी, अजय रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिकजन शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा अजीत तिवारी एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



