बलरामपुर

रक्तदान महादान कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

भारत सम्मान/कुसमी/राहुल गुप्ता। कुसमी विकासखंड में आयोजित “रक्तदान महादान” कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नंदकुमार गुप्ता, बीपीओ सुनील गुप्ता, भुलसी कला एवं सेजस कुसमी के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक तथा विकासखंड शिक्षा कार्यालय के लिपिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक मानवीय एवं सामाजिक दायित्व है। दान किया गया रक्त दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों, जरूरतमंद मरीजों, प्रसूता माताओं तथा गंभीर रोगियों के उपचार में उपयोगी साबित हो सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता ने रक्तदान के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button