भारत

पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट ,नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित…

◆ रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान एवं विशेष प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…

◆ रायगढ़ और बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री का जताया आभार…

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिसे के एक्सिस बैंक डकैती केस को 24 घंटे के भीतर सुलझाने वाली रायगढ़ और बलरामपुर जिले की पुलिस के लिए सम्मान एवं विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही है। बिहार के गैंग द्वारा रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक में करोड़ों रूपए की डकैती को अंजाम दिया गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस की तत्परता और आपसी सामंजस्य की वजह से इसी तरह से बैंक डकैतियों को अंजाम देने वाला गैंग 24 घंटे के भीतर ही शत प्रतिशत रकम के साथ पकड़ा गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा इस डकैती को सुलझाने और बिहार के बैंक डकैती गैंग को पकड़ने के पश्चात छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा इस केस में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट ,नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की अनुशंसा की है, जिले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यथावत स्वीकार करने की बात कही है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के लिए काम कर रही है और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान उन्हें मिलना चाहिए।

इस अवसर पर रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार तथा बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने बैंक डकैती सुलझाने में शामिल पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button