भारत

रायगढ़ के जंगल में रस्सी में झूलता मिला नर कंकालः फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका, मृतक की हुई शिनाख्त, 1 फरवरी से था लापता…

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरूडीपा के जंगल में गुरुवार की सुबह रस्सी में झूलता हुआ नर कंकाल मिलने का मामला सामने आने से इलाके में खलबली मच गई है। जानकारी मिलते ही पूजीपथरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जांच कार्रवाई में नरकंकाल की पहचान कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे पुरूडीपा के जंगल में रस्सी में झुलता हुआ नरकंकाल मिला है। मौके पर मिले कपड़ो के आधार पर मृतक की पहचान भगतराम धनवार ( 55 साल) के रूप में की गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि भगतराम धनवार बीते 1 फरवरी से घर से लापता था। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश ने उसने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बहरहाल पूंजीपथरा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button