छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

किसानों  की प्रमुख समस्या खाद एवं बीज की किल्लत के लिये खरोरा के कांग्रेसजनों ने रैली निकाल कर तहसीलदार को दिया ज्ञापन*


खरोरा. अभी पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों को खाद एवं बीज के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों को खाद एवं बीज के लिए भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी समिति में सरकार के द्वारा अभी तक खाद एवं बीज आया ही नहीं है जिस वजह से किसानों को बाहर से महंगे दामों में खाद एवं बीज लेना पड़ रहा है.
किसानो की इस परेशानी को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के द्वारा नगर पंचायत खरोरा के तिगड़ा चौक में सांकेतिक रूप से रैली निकाल कर शासन एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से श्री गिरीश देवांगन पूर्व अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्रीमती छाया वर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरव विश्वनाथ मिश्र, देवव्रत नायक पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत तिल्दा,डॉ सुरेंद्र गिलहरे अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी खरोरा एवं पार्षद,जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अश्वनी वर्मा, अभिषेक वर्मा अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत तिल्दा, मुकेश भारद्वाज जनपद सदस्य प्रतिनिधि, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पन्ना देवांगन,जुबेर अली पूर्व सचिव प्रदेश युवक कांग्रेस, कपिल नशीन पूर्व पार्षद,धनेश वर्मा कार्यालय प्रभारी, महामंत्री शशांक चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रकाश सगरवंशी, संत नौरंगे पूर्व पार्षद प्रतिनिधि,कामरान अंसारी, फिरोज खान, भानु प्रताप भट्ट प्रहलाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button