सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी को यूनिसेफ के द्वारा दिया गया एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

गुणवत्ता मानक में होगी बढ़ोतरी।
भारत सम्मान/सूरजपुर/ फिरोज खान:- सूरजपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सशक्त और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। जिला कलेक्टर जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्था भैयाथान मे स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ के नेतृत्व में और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) विषय पर कर्मियों की क्षमताओं को सशक्त बनाना था।
इस पहल से न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा, बल्कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण में भी यह मील का पत्थर साबित होगा। जिला प्रशासन सूरजपुर और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को आमजन ने भी सराहा है।




