सुरजपुर

रेड़ नदी में तैरता मिला शव, हत्या या दुर्घटना पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

रेड़ नदी में तैरता मिला शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस जांच में जुटी।

परिजनों ने चिख चिख कर कहा कि पैसा के लेन देन में हुई है हत्या।

पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं करती है तो होगा उग्र आंदोलन परिजन।

भारत सम्मान/ सूरजपुर/फिरोज खान– सूरजपुर जिले की सीमा पर बहने वाली रेड़ नदी में रविवार सुबह एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लोग दहशत में आ गए, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को बाहर निकाला तथा कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान हो चुकी है, वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है,
जानकारी के अनुसार बब्बे सिंह उर्फ शिवराज सिंह पिता जमुना सिंह 30 अगस्त की सुबह अपने गांव पंडरी से चांदनी बिहारपुर के खोड़ गांव के लिए निकले थे , दिन भर वे घर नहीं लौटे इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, देर शाम ग्रामीणों की सूचना पर रेड़नदी चोपता घाट से मृतक का शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की किसी ने साजिशन हत्या की है, और सबूत मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया है, मृतक का कई लोगों से लेन देन का विवाद चल रहा था जिसकी वजह से यह घटना हुई हो,
घटना स्थल सूरजपुर और बलरामपुर जिलो की सीमा पर होने के कारण दोनों जिले की पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के मोबाइल फोन रिकॉर्ड ,हाल में संपर्क एवं गतिविधियों आसपास के गवाहों के बयान को खंगाला जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बबे सिह की हत्या की गई है, परिजनों के अनुसार मृतक ब्याज पर पैसे का लेन देन करते थे जिससे कई लोगों के साथ उनका लेनदेन का विवाद चल रहा था आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई और मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है।
यह इलाका सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सीमा पर आता है जिसके चलते दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणो का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है, और मृतक के परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है।

शव बरामद होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चौपता घाट पर पहुंच गए, अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि यह गंभीर घटना है और पुलिस को जल्द से जल्द मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए,मृतक के दो बेटे हैं बड़े बेटे का उम्र 15 बर्ष है हत्या की अचानक खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, तथा क्षेत्र के लोग दहशत में आ गये है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है डॉक्टरों की टीम द्वारा तैयार की जा रही रिपोर्ट से यह साफ होगा की मौत डूबने से हुई या हत्या के बाद शव को नदी में फेंका गया ।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button