एनएसयूआई सूरजपुर की कार्यकारिणी घोषित,दिलशाद अंसारी (गोल्डी) बने जिला सचिव

भारत सम्मान/सूरजपुर/युसूफ मोमिन-राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सूरजपुर जिले से दिलशाद अंसारी उर्फ़ गोल्डी को जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला पंचायत सरगुजा के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, संगठन प्रभारी महावीर गुर्जर तथा प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय की सहमति से की गई।

नवनियुक्त जिला सचिव दिलशाद अंसारी (गोल्डी) ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

दिलशाद अंसारी (गोल्डी) लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कॉलेज स्तर पर छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई है। वे शिक्षा में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की रक्षा और युवाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सक्रियता और जमीनी जुड़ाव के कारण ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनएसयूआई की इस नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।




