खेल


राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस में सरगुजा की बेटी श्रेया पैकरा एवं टीम का परचम

19वीं सब जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम ने जीता रजत पदक।

भारत सम्मान/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया,जब सरगुजा की बेटी श्रेया पैकरा ने अपनी शानदार टीम के साथ 19वीं सब जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। आपको बता दे श्रेया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्रह्मपारा अंबिकापुर में कक्षा 8 वीं की छात्रा है। माता का नाम प्रमिला पैकरा और पिता का नाम संतोष पैकरा है।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 31 दिसंबर 2025 तक के.टी. ग्लोबल स्कूल, बरौनी, खुरदा (उड़ीसा) में आयोजित की गई, जिसमें देशभर की शीर्ष टीमों ने हिस्सा लिया।

शानदार प्रदर्शन से फाइनल तक का सफर

छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए

मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में गुजरात को भी 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के साथ रोमांचक मैच खेला गया, जहाँ टाई-ब्रेक में 5-7 से करीबी हार के बावजूद टीम ने रजत पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।

टीम के होनहार खिलाड़ी

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में जिन खिलाड़ियों का योगदान रहा,वे हैं-

श्रेया पैकरा,बरसा रानी, अंजलि सिन्हा, प्रेरणा फरीकार, संजना फरीकार, प्रियांशी रेड्डी, वंशिका रजक एवं समृद्धि विश्वकर्मा।

मिक्स टीम इवेंट में भी रजत पदक

मिक्स टीम इवेंट में भी छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन किया —

तेलंगाना और पंजाब को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में उड़ीसा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में आंध्र प्रदेश से टाई-ब्रेक में 5-7 से पराजित होकर रजत पदक अपने नाम किया।

कोच और मैनेजमेंट का अहम योगदान

इस सफलता के पीछे टीम के कोच एवं मैनेजर
रीमा राय, प्रमिला पैकरा, दिलीप विश्वकर्मा और रवि धनगर का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और मेहनत से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया।
यह उपलब्धि न केवल सरगुजा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Bharat Samman
Back to top button