बसंतपुर थाना के द्वारा चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को दी गई समझाईस

भारत सम्मान/बलरामपुर/रामहरि गुप्ता:- आज दिनांक 24/4/2026 को बसंतपुर थाने के द्वारा ग्राम पंचायत बसंतपुर में चलीत थाना लगाकर ग्रामीणों को समझाइस दिया गया और बताया गया की मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग करें। शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। वहीं सड़क पर अपने साइड में चलें साइबर ठगी के संबंध में फ्राड कॉल आता है तो सोच समझकर फोन उठाएं और किसी प्रकार का ओटीपी एवं एटीएम नंबर नहीं बताएं।
वही साइबर फ्रॉड 1930 पर कॉल करने का समझाइस दिया गया और कोई दिक्कत हो तो नजदीकी थाना को तत्काल अवगत कराएं। कार्यक्रम में थाना स्टाफ बसंतपुर प्रधान आरक्षक पंकज पोरते,आरक्षक विवेक कुमार सिंह,आरक्षक धर्मेंद्र यादव ,सरपंच शांति ऊईके,उपसरपंच जागेश्वर जगते, सचिव विनोद कनौजिया, रोजगार सहायक परमेश् प्रजापति, इस्लाम अंसारी, निरंजन यादव ,राम हरी गुप्ता, रामचंद्र रवि, सुलेमान अंसारी रामअवतार गुप्ता, पटवारी सत्यम गुप्ता,शंकर ऊईके एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।



