बलरामपुर

राजपुर में मोटरसाइकिल चोरी के बाद आगजनी,आरोपी गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने के लिए चुराई गई बाइक को लगाई आग, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 3 दिन में आरोपी पकड़ाया।

भारत सम्मान/राजपुर/राहुल गुप्ता:-जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना राजपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी और आगजनी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी,लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामले का जल्द खुलासा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जय सिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम चिलमा ने 21 अप्रैल 2026 को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 30 C 2167) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के आंगन से चोरी कर लिया गया। इसके बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से वाहन में आग लगा दी, जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण,गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय कुमार चेरवा (23 वर्ष), निवासी भेंडरी, थाना पस्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से जली हुई मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 326(एफ) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय भेज दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button