अपराधलेख, आलेख, रचनाविधि व न्यायसरगुजा संभागसोशल मीडिया

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : बिना अभिवहन पास खनिज ढो रहे 09 वाहन जप्त

अम्बिकापुर, भारत सम्मान।

सरगुजा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 03 जून 2026 को खनिज विभाग की टीम ने सीतापुर तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन कर रहे 09 वाहनों को जप्त किया है।

खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज अमले द्वारा ग्राम केसला घाट, मंगरेलगढ़, बिठुआ, लमगांव, ढेलसरा, राधापुर तथा प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई ट्रैक्टर चालक एवं वाहन मालिक बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते पाए गए।

जप्त किए गए वाहन

जांच के दौरान निम्न वाहन अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए –

  • नीला स्वराज सोल्ड ट्रैक्टर, चालक राकेश कुमार सतनामी, वाहन मालिक इमामुदिन खान।
  • ट्रैक्टर क्रमांक CG 15 AE 3770, चालक एवं मालिक खिलावन।
  • ट्रैक्टर क्रमांक CG 14 E 1555, चालक अमन खलखो, वाहन मालिक विजय कुमार।
  • ट्रैक्टर क्रमांक CG 15 DU 9515, चालक असीम, वाहन मालिक गुड्डू तिग्गा।
  • महिंद्रा सोल्ड लाल ट्रैक्टर, चालक उमीद कुमार, वाहन मालिक कन्हैयालाल यादव।
  • मैसी 246 सोल्ड लाल ट्रैक्टर, चालक एवं मालिक कोमल सिंह।
  • मैसी 5245 सोल्ड लाल ट्रैक्टर, चालक पुष्पराज सिंह, वाहन मालिक जगेश्वर सिंह।
  • महिंद्रा लाल सोल्ड ट्रैक्टर, चालक रिपेल माझी, वाहन मालिक आशीष खेस।
  • जॉन डीयर सोल्ड ट्रैक्टर, चालक प्रदीप मिंज, वाहन मालिक नईम अंसारी।

थाना सीतापुर की अभिरक्षा में रखे गए वाहन

खनिज विभाग ने सभी वाहनों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज कर उन्हें अग्रिम आदेश तक थाना सीतापुर की अभिरक्षा में रखवा दिया है। विभाग द्वारा सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(4), धारा 21(5) एवं धारा 23 के तहत वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

अवैध खनिज कारोबार पर जारी रहेगी सख्ती

खनिज अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने वाहन मालिकों एवं खनिज कारोबार से जुड़े लोगों से वैध दस्तावेज एवं अभिवहन पास के साथ ही खनिज परिवहन करने की अपील की है।

इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनिज कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button