बलरामपुर

कुसमी थाना में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस और राजस्व,ने ली शांति समिति की बैठक।

भारत सम्मान/कुसमी/राहुल गुप्ता। बुधवार को ईद मिलाद-उन-नबी (जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी) पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर कुसमी पुलिस ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ली।

बैठक में तय किया गया कि ईद मिलाद-उन-नबी के दिन निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाएगा। नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा ने आयोजकों से अपील की कि जुलूस निर्धारित समय पर शुरू और समाप्त किया जाए। डीजे की तेज आवाज और जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह न फैलाई जाए।

थाना प्रभारी विरासत कुंजर ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जुलूस के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। शांति समिति के सदस्यों और मुस्लिम समाज के प्रमुखों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि पर्व को शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा और प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा ने की। इसमें नगर के मुस्लिम समाज के सदर, मौलवी, जनप्रतिनिधि,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, पत्रकार बंधु सहित थाना स्टाफव्यापारी संघ और हिंदू समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button