रक्तदान शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रह,जनप्रतिनिधियों सहित लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

भारत सम्मान/कुसमी/राहुल गुप्ता। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बीएमओ डॉ. सतीश पैकरा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 34 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर में जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता, पारस पाल, विनोद गुप्ता सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
शिविर का आयोजन सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा बलरामपुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रह होने पर सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



