राजनीति

अभिषेक निर्विरोध छत्तीसगढ़ के नये प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत

भारत सम्मान, रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) संगठन जो भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी पार्टी है एवं इसी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा ने बीते छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में रिपाई संगठन के सभी कार्यकत्ताओं के साथ प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के सभी 90 प्रत्याशियों के लिये अपने दायित्त्व को पूर्ण करने के साथ ही चुनाव के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने के लिये केन्द्रीय मंत्री एवं आर.पी.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले के निर्देशानुसार संगठन के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता के अनुमोदन पर एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने पुरे हर्ष के साथ समर्थन करते हुए अभिषेक वर्मा को निर्विरोध छत्तीसगढ़ प्रदेश के नये प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है, ततपश्चात प्रदेश संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष का महौल व्याप्त है।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता जी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक वर्मा को बधाई एवं शुभकामनायें दिया और कहा कि पुरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरूवात हो चुका है इच्छुक व्यक्ति सदस्यता लेने हेतु आमंत्रित भी है, प्रदेश में आगामी सभी 11 लोकसभा चुनाव का दात्यित्व भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक वर्मा को सौंपा है साथ ही भारतीय जनता पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) का पूर्ण रूपेण समर्थन प्राप्त हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ विधान सभा का जिस तरह से छत्तीसगढ़ जनता को भरोषा दिलाया था कि 50 से 55 सीटों पर बीजेपी विजयी होगी और 54 सीटों पर बीजेपी ने पुरे प्रदेश में जीत कराया, उसी तर्ज पर देश में 400 से अधिक लोक सभा के सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपने लिये जीत दर्ज कर पायेगी एवं नरेंद्र मोदी की सरकार पुनः चुनकर हेट्रिक भी कर रही है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button