भारत सम्मान ने सौंपी राजेश कुमार चौधरी को शहडोल संभाग की अहम जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में सूचना संकलन और जमीनी रिपोर्टिंग होगी और सशक्त
अनूपपुर / शहडोल (मध्यप्रदेश)।
मध्यप्रदेश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे राष्ट्रीय न्यूज़ संस्थान भारत सम्मान ने संगठनात्मक विस्तार और जमीनी पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजेश कुमार चौधरी को शहडोल संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय के साथ ही अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में समाचार संकलन, जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग और त्वरित सूचना प्रसारण को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सूचना संकलन को मिलेगी रफ्तार
भारत सम्मान प्रबंधन का मानना है कि शहडोल संभाग आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के साथ-साथ खनन, ऊर्जा, पर्यावरण, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। ऐसे में अनुभवी और जमीनी समझ रखने वाले पत्रकार की आवश्यकता थी, जिस पर राजेश कुमार चौधरी पूरी तरह खरे उतरते हैं।
पत्रकारिता में अनुभव और विश्वसनीयता
राजेश कुमार चौधरी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और क्षेत्रीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जन आंदोलन, पर्यावरण तथा विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी पकड़ रही है। उनकी पहचान एक निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकार के रूप में रही है।
भारत सम्मान प्रबंधन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में शहडोल संभाग से तेज, प्रमाणिक और जनहित आधारित समाचार देश और प्रदेश के पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगे।

“हो जाओ सावधान” — जनता की आवाज़ बनेगा मंच
भारत सम्मान का मूल मंत्र “हो जाओ सावधान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सत्ता, सिस्टम और समाज को आईना दिखाने का संकल्प है। शहडोल संभाग में यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब स्थानीय समस्याएं, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जनहित के मुद्दे और अधिक मजबूती से सामने आएंगे।
संगठन ने जताया भरोसा
भारत सम्मान के संपादकीय बोर्ड और प्रबंधन टीम ने राजेश कुमार चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति सूचना तंत्र को मजबूत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने और आम नागरिक की आवाज़ को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



