भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा संग पार्षद प्रत्याशियों की निकली नामांकन रैली

नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ बता रही है कि भाजपा की सरकार आ रही है- लक्ष्मी राजवाड़े
अंबिकापुर। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत के साथ भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आज खरसिया रोड स्थित अग्रसेन भवन के पास से शुरू होकर अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सोनी, अनिल सिंह मेजर, कमलभान सिंह, ललन प्रताप सिंह, हरपाल सिंह भामरा तथा विश्व विजय तोमर की उपस्थिति में जोरदार नारे एवं ढोल नगाड़ों के साथ निकली रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्थानीय घड़ी चौक पर नामांकन रैली आम सभा में तब्दील हो गई जहां कैबिनेट मंत्री और नगरी निकाय चुनाव प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी शामिल हुई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। आमसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े में कहा कि नामांकन रैली मैं उमड़ी भीड़ यह बता रही है कि निगम में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, उन्होंने कहा कि आपने जिस प्रकार विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा को जीता कर सरकार बनाई है वैसे ही निगम चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाएं, कांग्रेस ने पिछले 10 सालों में अंबिकापुर नगर निगम को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, आपको निर्णय लेना है कि अंबिकापुर नगर निगम को विकास की ओर लेकर जाना है या विनाश की ओर। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कहा कि 11 फरवरी को मतदान है, और आप सब आम जनता से अपील है कि कांग्रेस की कुशासित निगम सरकार को सबक सिखाते हुए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नगर निगम की कांग्रेसी सरकार ने शहर के विकास को रोकने का काम किया, इस बार अंबिकापुर की जनता निगम में भाजपा को बैठाने का मन बना चुकी है। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि आप नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाइए मैं विश्वास दिलाता हूं कि नगर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक एवं पूर्व महापौर प्रबोध मिंज ने कहा कि यदि अंबिकापुर शहर विकास में 10 साल पीछे चला गया तो इसके जिम्मेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री दस सिंह देव और निगम के पूर्व महापौर अजय तिर्की हैं, शहर किसी की बपौती नहीं है यह हम सब का शहर है, मैं कांग्रेस को चैलेंज करता हूं कि वे अपने 10 साल की एक भी उपलब्धि बता कर दिखाएं।अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे भाजपा के सरकार में महापौर रहे प्रमोद मिंज ने छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में अंबिकापुर नगर निगम का नाम रोशन किया था परंतु कांग्रेस के कार्यकाल में विकास के सारे कार्य अवरुद्ध हो गए। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत अंबिकापुर निगम को 106 करोड रुपए दिए किंतु निगम की कांग्रेस सरकार ने आधा अधूरा काम कर नगर वासियों को इसके लाभ से वंचित कर दिया। इस अवसर पर अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का रुझान और उत्साह यह बता रहा है कि निगम में मंजूषा भगत पहली महिला महापौर बनने जा रही है।

यह अवसर पर कमलभान सिंह ने कहा कि आपको नगर के विकास के लिए कमल को ही चुनना होगा क्योंकि 10 साल में कांग्रेस ने शहर को गर्त में लाकर छोड़ दिया है।
सभा को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि भाजपा की ताकतवर रैली को देखकर कांग्रेस के पसीने छूट गए होंगे, अब परिवर्तन तय है। इस अवसर पर ललन प्रताप सिंह ने कहा कि अंबिकापुर का आम नागरिक अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है निगम में विकास ठप है बीजेपी की सरकार बनेगी तभी विकास होगा। विश्व विजय तोमर ने कहा कि कांग्रेसी निगम के लोग पूरे समय अपनी जेब में भरने में रहे, शहरवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते रहे हैं, अब कांग्रेसी भ्रम में ना रहे जनता इनको समझ चुकी है, अब इनका जाना तय है।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी एवं विनोद हर्ष ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर मंडल महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर नगर निगम भाजपा के पार्षद प्रत्याशी कमलेश तिवारी, सुशांत घोष, निरंजन राय, श्रीमती विनय प्रभा, डॉ शिवमंगल सिंह, आलोक दुबे, विपिन कुमार पांडे, परमेश सिंह नेताम, श्रीमती आभा कुजूर, मनोज गुप्ता, श्रीमती किरण सिंह तोमर, श्रीमती अनीता रविंद्र गुप्त भारती, मनीष सिंह, श्रीमती लवली ताम्रकार, सुमन कंसारी, चंद्रावती कुशवाहा, हरमिंदर सिंह टिन्नी, विमला सोनी, श्वेता गुप्ता, जितेंद्र सोनी, पूनम मिश्रा, विशाल गोस्वामी, विकास पांडे, शशिकांत जायसवाल, श्रीमती संगीता सोनकर, राहुल त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा गुप्ता, अमरजीत सिंह छाबड़ा, शुभम अग्रवाल, विशेष केसरवानी, नितिन गुप्ता, अजय सारथी, वसीम अंसारी, श्रीमती ममता तिवारी, अशोक सोनवानी, सालेम केरकेट्टा, संतोला सिंह, पवन हिमांशु, रविकांत उरांव, संजीता खलखो, विनोद वर्मा, विजय सोनी, टिन्नी बाबरा, दीपक यादव, विकास वर्मा, शुभ्रा सोनी, प्रियंका गुप्ता एवं किरण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।