सुरजपुर

BMOभैयाथान ने गर्भवती महिला बनकर रात एक बजे स्वास्थ्य केंद्र  का किया निरीक्षण

लापरवाह कर्मचारीयों में मचा हड़कंप।

भारत सम्मान/ सूरजपुर/ फिरोज खान – मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के निर्देश पर भैयाथान PHC के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों मे अधिकतर कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी के दौरान नदारत रहने व लापरवाही बरतने के शिकायत के आधार पर रविवार की रात्रि 1:00 बजे बीएमओ डॉ राकेश सिंह ने 8 माह की गर्भवती महिला हितग्राही बनकर सीएचसी भैयाथान के अलावा स्वास्थ्य केंद्र भटगांव सीएचसी, गौरपानी पिएचसी, स्वास्थ्य केंद्र बंजा पिएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृण करने एवं आमजनो को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओचक निरक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में विभिन्न विभागों वार्डो व उपलब्ध संसाधनों का गहनता से मोके पर जायजा लिया, और व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने तथा आवश्यक सुधार करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए, पुरे चिकित्सालय परिसर को स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा उन्होंने पिने की पानी की उपलब्धता शौचालय की स्थिति पूरे अस्पताल कि साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, भर्ती मरीजों का योजना अंतर्गत नियमानुसार आयुष्मान कार्ड से इलाज करने के लिए निर्देश दिए, साथ ही निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।

स्वास्थ्य केदो में प्रसव कक्ष व ओटी पी में दी जाने वाली सुविधाओं को जांचा परखा गया, निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने को कहा गया, अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,ईस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, रात्रि 2:00 बजे CHC भैयाथान का निरीक्षण किया जहां ड्यूटी में कार्यरत स्टाफ नर्स देवमणि राजवाड़े वार्ड में सक्रिय पाई गई, डाक्टर रविकरण सिंह मरीजों का हाल चाल पुछते नजर आये, स्टाफ नर्स देवमणि राजवाड़े व लक्ष्मी पैकरा के ड्यूटी का तारीफ भी किये।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button