अपराधछत्तीसगढ़पत्रकारितालेख, आलेख, रचना
Trending

पत्रकार को धमकाने वाले IAS (कलेक्टर) को जिले से हटाया, देखिए पूरी रिपोर्ट

CG में IAS का ट्रांसफर लिस्ट सरकार ने किया जारी...

रायपुर, भारत सम्मान – राज्य सरकार ने 20 IAS अधिकारियों का तबादला राज्य सरकार के द्वारा किया गया है जिसे मुख्यमंत्री के ऑफिशल एक अकाउंट में सार्वजनिक किया गया है। उन 20 आईएएस अधिकारियों में एक अधिकारी अनुराग पाण्डेय, भा.प्र.से. (2009), कलेक्टर, जिला-बीजापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ हुए। का जिक्र किया गया जो हाल ही में बीजापुर के एक विशाल कुमार नामक पत्रकार को धमकाते हुए दिख रहे थे जिसका आडियो खूब वायरल हो रहा है। सरकार की मंशा क्या है यह तो हम नहीं जानते पर उन्होंने इस तरह का निर्णय लेकर, प्रदेश भर में लगातार पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय पर अंकुश लगाने का काम किया है।

ब शायद साय सरकार उनको भी सभी मामले में बरी करेगी जिनको पिछली कांग्रेस (भूपेश) सरकार में षड्यंत्र कर जेल भेजा गया था?

अब शायद साय सरकार अखबार के कार्यालय में चले बुलडोजर (अम्बिकापुर) पर भी विचार करेगी?

अब शायद साय सरकार पूर्व कांग्रेसी विधायक को (बालोद) जो पत्रकार के ऊपर हमला व लूट किया था उसको ढूंढ निकालने व सलाखों के पीछे भी भेजने में मदद करेगी?

अब शायद साय सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू करने में मदद करेगी?

तो क्या पत्रकारों को इतने में ही खुश हो जाना चाहिए?

क्या विष्णु सरकार कर रही है सायं सायं अच्छा काम?

आप उस लिस्ट पर एक नजर डालिए जिसमें बीस IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। आठवें नम्बर पर बीजापुर के आदरणीय कलेक्टर अनुराग पांडे जी का लिस्ट में नाम है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button