शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा में “भारतीय भाषा परिवार” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

बिलासपुर । बिल्हा । रिपोर्ट । सुखनंदन प्रसाद
बिल्हा स्थित शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय में “भारतीय भाषा परिवार” विषय पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ। भारतीय भाषा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन की पूजा, दीप प्रज्वलन और छत्तीसगढ़ राज्यगीत के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य ए.डी.एन. वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ी भाषा में उद्बोधन देते हुए भारतीय भाषाओं की विविधता को सांस्कृतिक शक्ति बताया। मुख्य वक्ता प्रो. चितरंजन कर ने भाषा को चेतना और साहित्य को उसकी खेती बताया। संगोष्ठी के दौरान “भारतीय भाषा परिवार” पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया गया।

प्रो. नीलाद्रि शेखर दाश, प्रो. रामास्वामी सुब्रमणि, डॉ. संजय अनंत सहित अन्य विद्वानों ने भारतीय भाषाओं के विकास पर विचार रखे। सायंकाल सांस्कृतिक संध्या में “कैकेयी” नाटक सहित बहुभाषी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।



