भारत

लैलूंगा : भर्ष्टाचार की भेंट चढ़ता ग्राम पंचायत मुड़ागांव

भारत सम्मान : लैलूंगा। रायगढ़ जिले का जनपद पंचायत लैलूंगा पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों में रहता आया है, इसका कारण भी यहां की जनता स्पष्ट रूप से जानती है कि यहां शिकायत करने से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत मुड़ागांव जो कि पहले भी भ्रष्टाचार के नाम पर अखबारों की सुर्खियां बटोर चुका है जिस पर कोई विशेष कार्यवाही नहीं हुई थी।वर्तमान में फिर से इसी पंचायत में कई निर्माण कार्यों के नाम से पैसा का आहरण कर कार्य को नाम मात्र दिखावा के लिए कर देने का मामला सामने आया है, चूंकि विकासखण्ड लैलूंगा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भोले भाले हैं और उनको ये तक बिलकुल भी खबर नहीं रहता कि हमारे गांव के विकास के लिए क्या क्या निर्माण कार्य सरकार द्वारा गांव में कराया जा रहा है और किस कार्य के लिए कितना पैसा आया है,जिसका नाजायज फायदा पंचायत कर्मियों द्वारा जोरों से उठाया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मुड़ागांव में वर्ष सन 2023 में प्राथमिक शाला रामनाथपुर जो कि शिक्षा का मंदिर है जिसमें अहाता निर्माण कार्य के नाम पर पुरानी दीवाल को ही नाम मात्र सीमेंट से छबाई कर उसमे पोताई कर दी गई है। यह भी बताया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य दिखावा मात्र बना कर लाखों रुपए का आहरण कर राशि को पंचायत कर्मी द्वारा गबन कर लिया गया है ऐसे ही और कई निर्माण कार्य के नाम पर राशि आहरण कर लिया गया है।

अब देखना यह है कि वर्तमान में जनपद पंचायत लैलूंगा में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकार माननीय मरकाम जी द्वारा मामला सामने आने के बाद कीर तरह की कार्यवाही की जाएगी।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button