बस्तर संभाग

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर महिला मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जगदलपुर, संग्राम सिंह राणा – छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में समस्त जिलों पर महिला मोर्चा द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। 18 फरवरी को रायपुर के गुढ़ियारी में 16 वर्षीय नाबालिक को घर से निकाल कर घसीटते हुए मनोज कुमार तिवारी द्वारा यह अमानवीय कृत्य किया गया छत्तीसगढ़ में कानून की लचर व्यवस्था को देखते हुए उस अपराधी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते पूरे छत्तीसगढ़ की कानून अवस्था लचर हो गई। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग बालिका के ऊपर इस प्रकार खुलेआम अपराध करना निंदनीय है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

पुतला दहन कार्यक्रम में गोदावरी साहू,रोशन सिसोदिया,ममता राणा, दयावती देवांगन,लक्ष्मी कश्यप,किरण सेन, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, प्रमिला कपूर, नीलम यादव, ममता पोटाई सहित महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थे।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button