सुरजपुर

सूरजपुर–रामानुजनगर क्षेत्र में 3 किमी सड़क का सवाल,आश्वासन मिला- अब इंतज़ार अमल का

भारत सम्मान/सूरजपुर। सूरजपुर–रामानुजनगर जनपद अंतर्गत जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत देवीपुर–पम्पापुर का मुख्य सड़क मार्ग आज़ादी के बाद से अब तक विकास की बाट जोह रहा है। लगभग 3 किलोमीटर लंबी यह सड़क आज भी पक्की सड़क के बजाय केवल डब्लूबीएम (WBM) के रूप में मौजूद है, जो वर्षों से शासन-प्रशासन की उदासीनता का प्रतीक बनी हुई है।

गौरतलब है कि इस मार्ग के दोनों ओर शिक्षित, करदाता वर्ग की घनी आबादी निवास करती है और सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी सड़क से आवागमन करते हैं। यह मार्ग सदियों से क्षेत्र के लोगों के लिए एकमात्र मुख्य रास्ता रहा है, लेकिन दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों—पम्पापुर और देवीपुर—के अंतर्गत आने के कारण आज तक इसका समुचित विकास नहीं हो सका। सड़क का लगभग 800 मीटर हिस्सा ग्राम पंचायत पम्पापुर में तथा करीब 2.2 किलोमीटर हिस्सा ग्राम पंचायत देवीपुर में पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के जीर्णोद्धार और नवनिर्माण की मांग कई बार ग्रामसभा, जनदर्शन, ग्रामसुराज/जनसुराज जैसे मंचों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर चारपहिया वाहन तो दूर, कई बार दोपहिया और साइकिल तक चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों के सामने रोज़गार, शिक्षा और इलाज के लिए घर से निकलना भी एक चुनौती बन जाता है। विधायक से सीधी मुलाकात, सड़क निर्माण की उठी मांग
गुरुवार, 15 जनवरी की सुबह 10 बजे क्षेत्र के माननीय विधायक भुलन सिंह मरावी से ग्राम पंचायत देवीपुर की वर्तमान उपसरपंच एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमिला सिंह केराम के मार्गदर्शन में दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, युवाओं और ग्रामीणों ने उनके निज निवास ग्राम पटना में मुलाकात की। इस दौरान देवीपुर महामाया घुटरी चौक से कंवरपारा–साहूपारा होते हुए पम्पापुर तालाब चौक तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई।

विधायक से सीधी मुलाकात, सड़क निर्माण की उठी मांग
गुरुवार, 15 जनवरी की सुबह 10 बजे क्षेत्र के माननीय विधायक भुलन सिंह मरावी से ग्राम पंचायत देवीपुर की वर्तमान उपसरपंच एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमिला सिंह केराम के मार्गदर्शन में दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, युवाओं और ग्रामीणों ने उनके निज निवास ग्राम पटना में मुलाकात की। इस दौरान देवीपुर महामाया घुटरी चौक से कंवरपारा–साहूपारा होते हुए पम्पापुर तालाब चौक तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई।

बैठक के दौरान विधायक भुलन सिंह मरावी ने सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क का सर्वेक्षण कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जिस माध्यम से संभव होगा, सड़क का नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

इस अवसर पर पम्पापुर सरपंच भागवत पैकरा, देवीपुर सरपंच अवध सिंह, रमन साहू, शैलेन्द्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

आश्वासन या अमल—यह बड़ा सवाल
विधायक से मुलाकात के बाद दोनों पंचायतों के लोगों के मन में विकास की उम्मीद की एक नई किरण जरूर जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा सरकार का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का नारा अब ज़मीन पर उतरता है या फिर केवल एक राजनीतिक स्लोगन बनकर रह जाता है, यह आने वाला समय बताएगा।

अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह सड़क वास्तव में बनेगी या फिर “दूर के ढोल सुहावने” ही साबित होंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वर्षों से उपेक्षित इस सड़क का सपना इस बार केवल वादा नहीं, हकीकत बनेगा।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button