सुरजपुर

नर्सरी के बगल में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,लोगो ने दी पुलिस को सुचना

भारत सम्मान/सूरजपुर/फिरोज खान:- भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवटाली नर्सरी के बगल में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से लोग दहशत में आ गए हैं, लोगों की भिंड उमड़ पड़ा है,मृतक का पहचान 50 वर्षीय रमेश देवांगन निवासी जूना करकोली के रूप में हुई, मंगलवार सुबह  लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने देखा कि नर्सरी के बगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

रोड पर सायंकल खड़ा हे,बगल में चप्पल दुर दुर मे पडा है, जिसकी सूचना भटगांव थाने में दी गई, तत्काल थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए, और शव का पहचान कराये, शव का पहचान के बाद पता चला कि मृतक सोमवार को  सुबह जुना करकोली से अपने ससुराल सत्यनगर आया था।

शाम को अपने घर जूना कारकोली जाने के लिए सायकल से निकला था जिसका सुबह रास्ते में  केवटाली नर्सरी के पास लाश मिला,भटगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया, और पिएम के लिए अस्पताल भटगांव भेज दिया, प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब सेवन से गिरने या हत्या या दुर्घटना ईन पहलुओं पर जांच कर रही है,मृतक के सीर एवं हाथ में चोट के निशान देखने को मिला है, फिलहाल पि एम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगा।

पहली बार भटगांव पुलिस का हुआ प्रशंसा– यह पहली मर्तबा है की किसी घटना में सूचना के 20 से 25 मिनट में पुलिस पहुंच गई जिसका ग्रामीण थाना प्रभारी सरफराज फिरदोसी एवं टिम का खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button