सुरजपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान NQAS के पैमाने पर खरा उतरेगा-तोपान सिंह दायमा

भारत सम्मान/सूरजपुर/भैयाथान/ फिरोज खान:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में NQAS के राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रहा है, एनक्वास के अलग-अलग मानकों पर विश्वात्मक समीक्षा ओर तैयारी हो रही है, इस संबंध में तोपान सिंह दायमा ने बताया कि विकासखंड भैयाथान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  कायाकल्प में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर चुका है अब नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड के पैमाने पर भी खरा उतरेगा, इसे लेकर  पूरी तरह से हमारी टीम तैयारी कर रही है, अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली जो सुविधाएं होती ओपीडी, एमरजेंसी, आई पी डी,वार्ड, लैब, एक्स रे रुम, ओकजीलारी जनरल मैनेजमेंट अल्ट्रा साउंड,  इत्यादि मे और बेहतर क्या हो सकता है उस पर ध्यान दिया जा रहा है, यहां मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है हालांकि इसके बावजूद सुधार की कुछ गुंजाइश है जिस पर लगातार काम किया जा रहा है पहले से बेहतर काम हो रहा है जिससे मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा है जिसका परिणाम सामने आ चुका है मरीज को निजी अस्पतालों का दरवाजा खटखटाना नहीं पड़ रहा है, एन्क्वास की टीम अस्पताल का निरीक्षण करेगी निरक्षण के दोरान एनक्वास के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता जांच प्रमुख रूप से होंगे, ईन व्यापक क्षेत्रों में सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायक सेवाएं नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम शामिल हैं इनवास का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में जवाब देही और मरीजों को मिलने वाली देखभाल की गुणवत्ता का बेहतर बनाना है,अस्पताल में मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है या नहीं टीम उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेगा तभी अंको का पता चलेगा कि अस्पताल किस रेंक पर है और कितने मानक पर खरा उतर रहा है, फिर अस्पताल को प्रमाण पत्र दिया जाएगा, बता दे की कुछ महीना पहले कायाकल्प टीम द्वारा भी अस्पताल का निरीक्षण किया गया था टीम ने उसे दौरान काफी खामियां पाई थी जिन्हें दूर कर दिया गया है सभी डॉक्टर स्टाफ नर्स ड्रेस कोड में दिखाई दे रहे हैं,
आपको बता दूं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसी देखभाल सुविधा है जिनका उद्देश्य प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना है अस्पताल परिसर ईन दिनो में रोशनी से जगमगा रहा है इसमें विशेष कर  बी एम ओ डॉ राकेश सिंह बी पी एम कंचन जायसवाल व अस्पताल टीम डॉ सुरेंद्र प्रताप सिंह डॉ दीपक सिंह डॉ अनुराग डॉ मोतीलाल कुशवाहा स्टाप नर्स श्रीमती दिव्या, रागनी, आश्रिता, देवमणी राजवाड़े ,प्रीति, लक्ष्मी पैकरा, राजकुमारी, परमेश्वरी, सोनकुमारी राजवाड़े, स्टाप नर्स फार्मासिस्ट मेडिकल लेब टेक्निशियन रेडियोग्राफर व अन्य सभी कर्मचारी का योगदान जारी हे।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button