मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के तहत कुसमी में जल संरक्षण की अनूठी पहल

राहुल गुप्ता /कुसमी। जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में “मोर गांव-मोर पानी महाअभियान” के तहत वृहद स्तर पर 5 प्रतिशत मॉडल के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत आज एक ही दिन में जनभागीदारी के साथ 2,743 गड्ढों की खुदाई की गई। वहीं जनपद पंचायत कुसमी की सभी 77 ग्राम पंचायतों में अब तक 6,000 से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर भू-जल स्तर में वृद्धि करना तथा आने वाले समय में जल संकट की समस्या को कम करना है। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।यह कार्य कलेक्टर श्री चन्दन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह कार्य कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।



