सुरजपुर

धूमधाम से मनाया गया आजादी का 79वां वर्षगांठ,नए शाखा प्रबंधक ने दिलाया भरोसा

भारत सम्मान/सूरजपुर/युसूफ मोमिन:- आजादी के 79वें वर्षगांठ के अवसर पर जनपद पंचायत प्रतापपुर के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा केवरा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रबंधक अश्वनी दुबे ने किया। स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में ध्वजरोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और “जय हिंद” के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक के सभी उपभोक्ताओं के भरोसे को बनाए रखना और योजनाओं का सफल संचालन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से महतारी शक्ति ऋण योजना, किसान क्रेडिट योजना सहित तमाम बैंकिंग सेवाओं को पारदर्शिता और तत्परता के साथ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि 24 जून 2025 को भारत सम्मान समाचार पत्र में इस शाखा से जुड़ी एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित कि गई थी, जिसमें पूर्व शाखा प्रबंधक पर महतारी शक्ति ऋण योजना में लापरवाही के आरोप लगे थे। उस समय ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी देखी गई थी। खबर प्रकाशन के लगभग एक माह बाद शाखा प्रबंधक का तबादला हो गया।

नए शाखा प्रबंधक अश्वनी दुबे के पदभार ग्रहण करने के बाद से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल है।कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक रिंकू गायकवाड़ कैशियर तुषार कुमार, राजेश्वर रजक, इब्राहिम खान, शहजाद अंसारी, हरकेश जायसवाल, इरफ़ान मोमिन, आशीष नाविक, फिरोज मोहम्मद, राजेश्वर गुप्ता, सरफुद्दीन अली, गुलामपीर, दिनेश मिश्रा, मनोज राजवाड़े, श्याम बिहारी राजवाड़े, आदित्य गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।देशभक्तिमय इस आयोजन ने न केवल स्वतंत्रता दिवस का महत्व बढ़ाया बल्कि बैंक और उपभोक्ताओं के बीच आपसी विश्वास को भी मजबूत किया।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक रिंकू गायकवाड़ कैशियर तुषार कुमार, राजेश्वर रजक, इब्राहिम खान, शहजाद अंसारी, हरकेश जायसवाल, इरफ़ान मोमिन, आशीष नाविक, फिरोज मोहम्मद, राजेश्वर गुप्ता, सरफुद्दीन अली, गुलामपीर, दिनेश मिश्रा, मनोज राजवाड़े, श्याम बिहारी राजवाड़े, आदित्य गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।देशभक्तिमय इस आयोजन ने न केवल स्वतंत्रता दिवस का महत्व बढ़ाया बल्कि बैंक और उपभोक्ताओं के बीच आपसी विश्वास को भी मजबूत किया।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button