सुरजपुर

अचीवमेंट कान्वेंट स्कूल भैसामुंडा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता का 79वां महापर्व

भारत सम्मान/सूरजपुर/युसूफ मोमिन– आज अचीवमेंट कान्वेंट स्कूल भैसामुंडा परिसर देशभक्ति की भावना और उत्साह से सराबोर नजर आया, जब स्वतंत्रता दिवस का 79वां महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और सभी ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, भाषण और नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण भावनाओं और देशप्रेम से भर गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी मिस संगीता राजवाड़े और सुमन दास ने कुशलतापूर्वक निभाई, जबकि अतिथियों का स्वागत श्री विकास कसेरा और रितेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा डे ने की। बच्चों की देखरेख और कार्यक्रम के सफल संचालन में सुष्मिता तिवारी, मिस सुनीता, मिस माधुरी, श्रीमती रीना वर्मा और प्रियंका का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चतुर्भुज के कर्मचारी आशा, हिमांशु, राहुल और उदय की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। अंत में प्राचार्य श्रीमती सीमा डे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक देशभक्ति गीतों के साथ हुआ, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और इस राष्ट्रीय पर्व के साक्षी बने।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button