बलरामपुर

हिंडालको के बीकेबी माइंस में मजदूरों का मारा जा रहा हक, जिम्मेदार कौन?

मशीनों से सीधे ट्रकों में बॉक्साइट लोडिंग का आरोप, मजदूरों में नाराजगी।

भारत सम्मान/सामरी/राहूल गुप्ता:-बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी क्षेत्र स्थित हिंडालको कंपनी के बीकेबी माइंस में मजदूरों के हक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय मजदूरों और श्रमिकों का आरोप है कि माइंस क्षेत्र में बॉक्साइट पत्थरों की लोडिंग मजदूरों से कराने के बजाय मशीनों के माध्यम से सीधे ट्रकों में कराई जा रही है, जिससे स्थानीय मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पहले ट्रकों में बॉक्साइट पत्थरों की लोडिंग का कार्य बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूरों द्वारा किया जाता था, जिससे आसपास के ग्रामीणों को रोजगार मिलता था। लेकिन अब कई जगहों पर मशीनों से सीधे लोडिंग कराए जाने के कारण मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने लगा है।

मजदूरों का कहना है कि माइंस क्षेत्र में पहले ही सीमित रोजगार उपलब्ध है और यदि मशीनों से लगातार काम कराया जाता रहा तो कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। इसको लेकर श्रमिकों में नाराजगी देखी जा रही है तथा प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

मामले में संबंधित अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मशीनों से सीधे ट्रकों में लोडिंग कराया जाना नियम अनुसार नहीं है। अधिकारी ने कहा कि यह कुछ मुंशियों की मनमानी हो सकती है और मामले की जांच कर संबंधित ट्रकों पर कार्रवाई की जाएगी।अधिकारी ने यह भी माना कि कई बार मजदूरों की कमी होने के कारण ऐसी स्थिति बन जाती है, जिसकी वजह से मशीनों का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित ट्रकों को प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

अधिकारी ने यह भी माना कि कई बार मजदूरों की कमी होने के कारण ऐसी स्थिति बन जाती है, जिसकी वजह से मशीनों का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित ट्रकों को प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माइंस क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों को स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलता रहे और मजदूरों का हक सुरक्षित रह सके।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button