छत्तीसगढ़पत्रकारितालेख, आलेख, रचनाविधि व न्यायशिक्षासरगुजा संभागसोशल मीडिया

91 प्रतिशत अंकों के साथ चिरागदीप बने विद्यालय टॉपर, IIT में चयन का सपना

अम्बिकापुर । विशेष रिपोर्ट

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Ambikapur के मेधावी छात्र चिरागदीप ने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के दम पर चिरागदीप ने जिले के होनहार विद्यार्थियों की सूची में भी अपना नाम दर्ज कराया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

चिरागदीप के पिता रंजन सोनी और माता आरती सोनी ने बताया कि बेटे ने सेल्फ स्टडी और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की। चिरागदीप ने बताया कि वह रोज सुबह 5 बजे उठकर करीब 2 घंटे पढ़ाई करते थे और स्कूल से लौटने के बाद भी 4 से 5 घंटे नियमित सेल्फ स्टडी करते थे। उन्होंने पूरे वर्ष NCERT पुस्तकों को आधार बनाकर अध्ययन किया और हर सप्ताह रिवीजन का टाइम टेबल फॉलो किया। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल से भी दूरी बनाए रखी।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि चिरागदीप शुरू से ही अनुशासित और जिज्ञासु छात्र रहा है। वह कक्षा में हमेशा सवाल पूछता था और अपने डाउट क्लियर करने में सबसे आगे रहता था। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

चिरागदीप के पिता रंजन सोनी, जो वरिष्ठ पत्रकार हैं, ने कहा कि उन्होंने कभी बेटे पर नंबर लाने का दबाव नहीं डाला, बल्कि हमेशा मेहनत पर ध्यान देने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आज बेटे ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं माता आरती सोनी, जो स्वयं शिक्षिका हैं, ने परीक्षा के दौरान चिरागदीप के खान-पान, दिनचर्या और मानसिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा तथा लगातार सही मार्गदर्शन देती रहीं।

चिरागदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, विशेषकर राजू गुप्ता जी एवं अपनी माता श्रीमती आरती सोनी को दिया है। वर्तमान में वह JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं। उनका सपना IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश की सेवा करना और एक सफल इंजीनियर बनना है।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button