प्रशासन गांव की ओर शिविर का सनौद में आयोजन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

बालोद/गुरुर । अमित कुमार मंडावी
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत गुरुर के ग्राम सनौद में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सीईओ बालोद एवं जनपद पंचायत गुरुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण (VB-G RAM-G) के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण आवास वाले हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी प्रदान की गई। वहीं नए वित्तीय वर्ष के हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि 40 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। इसके अलावा पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा सामग्री वितरण, राशन कार्ड वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड वितरण, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण तथा मसूर मिनी किट वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, जिला पंचायत सदस्य तेजराम साहू, जनपद सदस्य नरेश साहू, झालेन्द्र साहू, आशीष साहू, गुलाब राम सिन्हा, संध्या अजेंद्र साहू, भाजपा मंडल से तुकेश्वर पाण्डेय, खेमलाल देवांगन, आनंद शर्मा, संजय साहू, अजेंद्र साहू, रवि साहू, पूर्व जनपद सदस्य, उपाध्यक्ष कलिहारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी ओ.पी. साहू, जिला समन्वयक आवास प्रभात साहू, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन प्रवीन साहू, जनपद सीईओ उमेश रात्रे, अतिरिक्त सीईओ सिरमौर, नरेगा पीओ देवांगन, एसडीओ आरईएस सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान कर प्रशासन ने शासन की मंशा अनुसार सेवाओं को गांव तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया।



