सुरजपुर

करंजी चौकी पहुचकर स्कूली बच्चों ने जाना कैसे काम करती है पुलिस

भारत सम्मान/सूरजपुर/फिरोज खान:- पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन सहित चौकी प्रभारी संतोष सिंह के द्वारा करंजी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने करंजी पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस की सामान्य कार्य प्रणाली जाना। साथ ही पुलिस द्वारा प्रयोग किये जाने वाले हथियारों की जानकारी भी बच्चों को दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चौकी की गतिविधियों को देखा और पुलिस अधिकारियों से रूबरू हुए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें चौकी की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, पास्को एक्ट से संबंधित विषयों की जानकारी देने के साथ सोशल मीडिया के जरिये हाने वाले अपराधों से प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने कहा गया। पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सिंह द्वारा बच्चों को एफआईआर, प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करना, शिकायत लिखवाना, आनलाइन रिपोर्ट, 100 डायल, अपराध के कारण एवं दण्ड प्रावधान, प्राथमिक जेल आदि की जानकारियां दी। प्रभारी ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। पुलिस से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप निर्भिक होकर अपनी शिकायत पुलिस थाना आकर कर सकते है।

आपातकालीन 100 नम्बर पर डायल कर सकते है। पुलिस थाने की महिला अधिकारियों ने बालिकाओं को गुड टच-बेड टच की जानकारियों से अवगत कराया और आत्मरक्षा करने के तरीके सिखाएं। चौकी में मौजूद हथियारों की जानकारी भी स्कूली बच्चों की दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रथम सूचना दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज करने के बाद किए जाने वाले कार्रवाई की विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी चौकी भ्रमण का दौरान बंदीगृह की जानकारी दी। सीसीटीवी  कैमरा, कंट्रोल रूम से भी छात्रों को परिचित कराया गया। साथ ही छात्र थाने में होने वाले दैनिक कामकाज से भी रूबरू हुए।

बच्चे दिखे उत्साहित।

पुलिस चौकी भ्रमण के दौरान बच्चे उत्साहित दिखे, क्योंकि उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली, कि कैसे हमारी पुलिस काम करती है और अपराधियों को पकड़ने के लिए कैसी-कैसी मशक्कत करनी पड़ती है।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button