सुरजपुर

डॉक्टर दिवस पर भव्य सम्मान समारोह,चिकित्सको एवं समस्त स्वास्थ्य स्टॉफ सहित पत्रकारो  का भी हुआ सम्मान

आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  सलका अघिना ने रचा इतिहास एनक्वास मुल्याकन में प्रदेश मे हासिल किया प्रथम स्थान।

जन सेवा समिति द्वारा भब्य आयोजन।

भारत सम्मान/सूरजपुर/फिरोज खान:- जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका-अधीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास – NQAS) के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलक्ष्य में जन सेवा समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा डॉक्टर दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सरपंच शिव कुमार अगरिया, सरपंच आशा सोनपाकर सरपंच प्रतिनिधि अमोद मिंज ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश सिंह एवं टोपान सिंह दायमा की उपस्थिति में सलका-अधीना स्वास्थ्य केंद्र के  डाक्टर अनिल शर्मा, प्रभारी डॉक्टर रविकरण सिंह, के यु खान, दीपक गुप्ता, अनीता गुप्ता, रागिनी शर्मा, साक्षी केसरी, विमल गुप्ता, कैलाश, आरती राजवाड़े, जुकमेन, राकेश केसरी, अमित देवांगन समस्त चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों का जन सेवा समिति की ओर से श्री शाल एवं प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गया, इस दौरान हाल ही में नियुक्त एमबीबीएस डॉक्टर आकांक्ष घृतलहरे का भी स्वागत अभिनन्दन किया गया।

समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें समाजसेवी उमेश कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, तेजपाल सिंह देव,मोक्ष नारायण गुप्ता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, जगरे लाल यादव, आशिष गुप्ता,  सरपंच शिवकुमार अगरिया (सलका), अमोद मिंज (सरपंच प्रतिनिधि (अधीना), आशा सोनपाकर (सरपंच, केवटाली) फिरोज खान, ज्ञान प्रकाश दुबे, डाक्टर अनुराग सिंह देव, राजू यादव, थलेश्वर राजवाड़े, प्रियेश गुप्ता (युवा नेता) मोनू गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, सोनू चौधरी, पितांबर सिंह, भृगु राजवाड़े, मुनेश्वर राजवाड़े, सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

समाजसेवी उमेश कुमार अग्रवाल और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सलका-अधीना स्वास्थ्य केंद्र ने पूरे जिले को गर्व करने का अवसर दिया है और आने वाले समय में यह केंद्र और भी ऊंचाइयों को छुएगा। सभी ने चिकित्सा अधिकारियों को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में जिले के निडर, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार मोहन प्रताप सिंह का जन्मदिन भी सभी की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी बेबाक और जनसरोकार वाली भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम पूरे उत्साह, गरिमा और सामुदायिक भागीदारी का प्रतीक रहा, जहां स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक दायित्व दोनों का संगम देखने को मिला।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button