भारत

भारत सम्मान न्यूज़ अनूपपुर

मछली पकडऩे गए दो युवकों की पिपरिया जलाशय में डूबने से मौत

रेस्क्यू दल ने खोजबीन कर बरामद किया दोनों शव,

भारत सम्मान न्यूज़ इन्द्रपाल यादव अनूपपुर ब्यूरो

कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवां के जोगीटोला गांव से लगे पिपरिया जलाशय में शुक्रवार की रात मछली पकडऩे गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतमा थाना ने जिला मुख्यालय रेस्क्यू दल को सूचना देते हुए शनिवार की सुबह दोनों युवकों का शव बांध के नहर के गहरे पानी से बरामद करते हुए कोतमा पुलिस को सौंपा है। जानकारी के अनुसार कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवां के जोगीटोला में रहने वाले 25 वर्षीय तुलसी केवट पिता मनी केवट एवं 28 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पिता सुंदर सिंह शनिवार की रात गांव से कुछ दूर पर स्थित पिपरिया जलाशय के नहर के पास जाल लेकर मछली पकडऩे गए थे। जिनके देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा कोतमा पुलिस को दोनों युवकों के पानी में डूब जाने का संदेह व्यक्त करते हुए खोजबीन की गुहार लगाई। कोतमा पुलिस ने भी मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जिला मुख्यालय अनूपपुर के एसडीईआरएफ के रेस्क्यू दल प्रमुख कमांडेंट जेपी उईके को सूचना दिया। जिसके बाद मुख्यालय से रेस्क्यू दल प्रभारी प्लाटून कमांडेंट रामनरेश भवेदी के नेतृत्व में नायक मुन्नालाल, सैनिक अनुज कुमार, रामभरोसे सिंह, सुनील सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह घटना स्थल पहुंचे। शनिवार की सुबह रेस्क्यू का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान बांध के गहरे पानी में कई घंटे तक खोजबीन पर दोनों युवकों का शव बरामद किया गया, जिसे कोतमा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान कोतमा थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, उपनिरीक्षक पीएस बघेल के साथ पुलिस दल एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button