सुरजपुर

नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव सम्पन्न- भटगांव

उपाध्यक्ष के लिए हुए मतदान में भाजपा को मिले 10 मत तो कांग्रेस के पक्ष में पड़े 6 वोट।

भटगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में 3 क्रास वोटिंग होने से भाजपा में मचा हड़कंप

भारत सम्मान /सूरजपुर/फिरोज खान:-जिले के भटगांव नगर पंचायत में भारी गहमा-गहमी के बीच सोमवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ। भाजपा से 3 नंबर वार्ड के पार्षद रामफल पैकरा तो कांग्रेस से 7 नंबर वार्ड के पार्षद धनेश्वरी राजवाड़े ने नामांकन पर्चा भरा। नगर पंचायत भटगांव में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए वोटिंग प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशी रामफल पैकरा को अध्यक्ष के वोट सहित 10 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी धनेश्वरी राजवाड़े को 6 मत प्राप्त हुए जहा भाजपा प्रत्याशी रामफल पैकरा को नगर पंचायत उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस तरह से रामफल पैकरा 4 वोटों से जीत दर्ज की।

नगर पंचायत भटगांव में आयोजित उपाध्यक्ष चुनाव के वोटिंग से पहले भाजपा आसानी से उपाध्यक्ष जितने का दावा करते दिखाई दे रही थी लेकिन वोटिंग के बाद भाजपा के पैरो के नीचे से जमीन खिसकता हुआ दिखाई दिया जहां कांग्रेस अपने प्रत्याशी के पक्ष में 3 वोट क्रास कराने में सफल रही।

हार के बाद भी कांग्रेस खुश तो भाजपा जितने के बाद चिंतित क्यों ?

भटगांव नगर पंचायत चुनाव में भाजपा 4 वोट से उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा करने में कामयाब रही लेकिन इस जीत के बाद भी भाजपा के समर्थन में उपस्थित प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और क्षेत्र के कद्दावर नेता रामसेवक पैकरा, पर्यवेक्षक लाल संतोष सिंह सहित अन्य नेता चिंतित दिखाई दिए कि भाजपा के पास संख्या बल होने के बाद और कांग्रेस के पास सिर्फ 3 पार्षद होने के बाद भी वोटिंग के बाद 6 वोट कांग्रेस को कैसे मिले क्या भाजपा के 3 वार्ड पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किए ?

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button