सुरजपुर

धरती आबा जनभागीदारी अभियान केवरा में हुआ संपन्न

पंचायत सचिव के पहल से पवन साय कों मिला श्रवणयन्त्र।

भारत सम्मान/सूरजपुर/युसूफ मोमिन:- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के चिन्हित जनजातीय गांवों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आदिवासी अंचलों में बुनियादी सुविधाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आजीविका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को लाभान्वित कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के विभिन्न विकास खण्डों में अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। आज जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम पंचायत केवरा में दो दिवसीय शिविर आयोजित की गई जिसमे ग्राम पंचायत सचिव राममूरतराम के पहल पर ग्राम निवासी पवन साय पिता भांगू जिनको कान में कम सुनाई देती है उन्हें श्रवणयन्त्र प्रदान कराया गया साथ ही ग्राम स्तर पर चलने वाले शासकीय योजनाओं से ग्राम वासियों कों अवगत कराते हुए ग्रामवासियो के समस्याओं कों तत्परता से दूर करने का प्रयास किया।

जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले हितग्राहियों ने उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही उनके इस पहल कों खूब सराहा वहीं श्रवणयंत्र पाने वाले पवन साय कों यन्त्र के माध्यम से सुनाई दिया तो ख़ुशी से गदगद होते हुए कहा की अब किसी की आवाज सुनने में कोई कठिनाई नहीं इसके लिए मैं सचिव जी कों धन्यवाद देता हूं की उनके पहल से मुझे यँत्र मिला और मैं अब सुनने लगा हूं वहीं कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ पंचायत इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पंचायत सचिव राममुरतराम,सचिव मनु गुप्ता, सचिव सुखराम, सचिव संजय गुप्ता रोजगार सहायक बमफोड़ सिंह,पटवारी आशा सोनपाकर, एन ऍम मंजू बेग एवं सभी विभाग के कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button