आजादी के 78 वर्षों बाद भी मुलभुत सुविधाओं से जूझता मायापुर-2 का खालपारा

राहगीरों का आना-जाना हुआ मुश्किल,सीसी रोड के निर्माण की उठ रही मांग।
भारत सम्मान/सूरजपुर/युसूफ मोमिन:-सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले मायापुर-2 का खालपारा आजादी के 78 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुख्यालय मायापुर-2 से खालपारा आने जाने के लिए एक मात्र कच्ची सड़क है जो बरसात के दिनों में कीचड़ में बदल जाती है जिस में ग्रामीणो का आना जाना मुश्किल हो जाता है स्कूली बच्चे इन्ही कीचड़ भरे मार्ग से गुजर कर अपना भविष्य गढ़ने विद्यालय जाने के लिए विवश हैं यदि बरसात के दिनों में कोई बीमार पड़ गया तो प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल तक पहुंचने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा ये सड़क के हालात खुद बयां कर रहें है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया की पंचायत प्रतिनिधि आँखें मुंदकर कुम्भकरणीय नींद में सो रहें है बारिश से पहले हमारे द्वारा पंचायत में बात रखा गया की कम से कम सड़क पर मुरुम ही गिरा कर मरम्मत कर दिया जाये ताकि आवागमन में कठिनाई ना हो किन्तु सरपंच सचिव के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया खालपारा भी पंचायत का हिस्सा है तो फिर उपेक्षित क्यों हम मिडिया के माध्यम से मांग करतें है की शासन प्रशासन जल्द से जल्द संज्ञान लेकर सड़क मरम्मत और सी सी रोड का निर्माण कराएं ताकि ग्रामीणों कों आवागमन में होनी वाली कठिनाइयों और होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सकें।

सवाल यह है की क्या सड़क मरम्मत के लिए पंचायत के पास फंड नहीं है? और फंड है तो समय पर मरम्मत क्यों नहीं कराया गया, आखिर ग्राम पंचायत का एक हिस्सा उपेक्षित क्यों है? अब देखना यह है की शासन प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है या ग्रामीणों की आवाज कागज के पन्नों में सिमट कर रह जाएगी।


