किशोरी बालिकाओं को दी गई स्वास्थ्य की जानकारी

भारत सम्मान/सूरजपुर/फिरोज खान:- रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला आयुष अधिकारी डॉ अबुल फैज के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा “हर दिन हर घर आयुर्वेद” के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अधीना _सलका में आयुष चिकित्सक डॉ अनिल कुमार शर्मा ने किशोरी बालिकाओं को स्वस्थ्य जीवन शैली हाइजीन,एनीमिया आदि के बारे में जानकारी दी।

तथा आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में बताया तथा दिन चर्या, ऋतु चर्या, योग, प्राणायाम के माध्यम से कैसे घर में रहके निरोगी रहा जा सकता है घर या घर के आसपास उपलब्ध मसालों औषधियों का कैसे प्रयोग कर स्वस्थ्य रहा जा सकता है घर में उपलब्ध मसालों जैसे

अदरक ,अजवाइन ,लहसुन,काली मिर्च ,जीरा, सौंफ, सोंठ ,नींबू ,पुदीना , तुलसी ,आंवला गिलोय एलोवेरा आदि का कैसे औषधीय प्रयोग कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने हेतु अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है इस अवसर पर शाला के प्राचार्य सभी शिक्षक शिक्षिका गण एवं 124 बालिका उपस्थित रही।



