सरगुजा संभाग

अम्बिकापुर : परिक्षेत्र स्तरीय महिला बास्केटबॉल में के.आर कॉलेज रही विजेता…

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन व संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के निर्देशानुसार परिक्षेत्र स्तर महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन में सरगुजा संभाग के 07 महाविद्यालय ने भाग लिया। जिसमें के आर टेक्निकल कॉलेज की महिला बास्केटबॉल टीम क्रीड़ा अधिकारी श्री रजत सिंह और टीम मैनेजर श्रीमती जया सिरदार का मार्गदर्शन एवं निर्देशन अपनी सहभागिता दर्ज कर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में लगातार जीत हासिल किया।

फाइनल मैच में के आर टेक्निकल कॉलेज ने शासकीय राजमोहिनी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज अंबिकापुर को मात देकर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
महिला टीम में प्रियंका पैंकरा, प्रिया जयसवाल, साक्षी तिर्की,रीना, फ्रांसिस्का, प्रीति, आरती खिलाड़ी शामिल थे।
इस बड़ी उपलब्धि पर शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, डायरेक्टर रीनू जैन, प्राचार्य डॉ.रितेश वर्मा, राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक ने सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए हार्दिक बधाई दी।

Bharat Samman

Bharat Samman

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा, अपराध, राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है। Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र अम्बिकापुर होगा।

Related Articles

Back to top button