अनुशंसा पर मदन मोहन मिश्रा को जिला अनूपपुर की जिम्मेदारी

अनूपपुर । मध्यप्रदेश
भारत सम्मान न्यूज़ संस्थान के विस्तार और ज़मीनी स्तर पर सूचना संकलन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शहडोल संभाग प्रमुख राजेश कुमार चौधरी की अनुशंसा पर मदन मोहन मिश्रा को जिला अनूपपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति के साथ ही अनूपपुर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मदन मोहन मिश्रा को जिले में सूचना संकलन, जनसमस्याओं के दस्तावेज़ीकरण और संस्था की नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने का दायित्व सौंपा गया है।

राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि मदन मोहन मिश्रा का सामाजिक और क्षेत्रीय अनुभव संगठन के उद्देश्यों को मजबूती देगा और अनूपपुर जिले में सक्रिय व प्रभावी कार्य सुनिश्चित होगा।
वहीं, जिम्मेदारी मिलने पर मदन मोहन मिश्रा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जिले की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ सामने लाने का प्रयास करेंगे।
इस निर्णय से भारत सम्मान को अनूपपुर जिले में एक मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है।




