सुरजपुर

प्रतापपुर जनपद चुनाव: सुखमनिया बनी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद पर पूनम सिंह का कब्जा

भारत सम्मान/प्रतापपुर/फिरोज खान:-जनपद पंचायत चुनाव में सुखमनिया ने 15 वोटों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। उनकी इस जीत से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाइयां दी, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा, पूनम लाल संतोष सिंह की जीत हुई वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक रहा। सभी की निगाहें इस चुनाव पर टिकी थीं, क्योंकि यह सीट भी अहम मानी जा रही थी। अंततः पूनम लाल संतोष सिंह ने 15-10 के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

इस चुनाव में भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों सीटों पर कब्जा बनाए रखा। चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी नगण्य रही, जिससे भाजपा को अपने प्रत्याशियों को जिताने में आसानी हुई। कांग्रेस की निष्क्रियता ने भाजपा को इस चुनाव में स्पष्ट बढ़त दिलाई और उसने अपनी दोनों सीटों को बिना किसी चुनौती के बचाने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ प्रतापपुर जनपद पंचायत में भाजपा का दबदबा और मजबूत हो गया है। सुखमनिया और पूनम लाल संतोष सिंह की जीत ने पार्टी के भीतर भी नया उत्साह भर दिया है। अब देखना होगा कि यह नेतृत्व आने वाले वर्षों में जनपद पंचायत के विकास और जनहित के मुद्दों पर कितनी मजबूती से काम करता है।

कांग्रेस का सुपड़ा साफ शासन सत्ता हटते ही कांग्रेस नेताओं की निष्क्रियता सामने आने लगी है वही जनप्रतिनिधियों में आपसी फूट और मतभेद के कारण कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी भाजपा को वोट देकर जीता दिए वहीं अगर देखा जाए तो बड़े नेताओं कीसक्रियता नहीं होने के कारण नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर पाए प्रतापपुर विकासखंड में चर्चा है कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी तक चयनित करने में पसीने छूट गए जो प्रत्याशी इस योग थे उनको भी तिरस्कार झेलना पड़ा।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पूनम सिंह वा अनीता जयसवाल ने फॉर्म भरा जिसमें पूनम सिंह को 15 वोट एवं अनिता को 10 वोट प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस को कोई प्रत्याशी ही नहीं मिला। जनपद अध्यक्ष पद के लिए सुखमनिया एवं राजकुमारी इन दोनों ने फॉर्म भरा वही सुखमनिया को 15 वोट राजकुमारी को 10 वोट प्राप्त हुआ जिसमें कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तथा कांग्रेस के आपसी मतभेद के वजह से पार्टी का कमान टूटा हुआ दिखाई दिया। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button