माँ दुर्गा पंडाल में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपोत्सव

भारत सम्मान/सूरजपुर/यूसुफ मोमिन:-दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता दीप उत्सव का आयोजन ज्ञात हो कि जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम पंचायत दवनकरा में 31-10-2024 दिन गुरुवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा माँ दुर्गा पंडाल दवनकरा में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीप उत्सव का आयोजन कार्यक्रम रखा गया है जिसमें क्षेत्र वासियों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

वही रंगोली प्रतियोगिता का समय सुबह 10:30 से 1:00 तक, रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय एवं पुरस्कार वितरण 1:00 से 2:00 तक किया जाएगा पूजा आरती का समय सँध्या 5:00 से 5:30 तक, दीप प्रज्वलन का समय संध्या 5:30 से 6:30 तक तत्पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम वहीं नियमावली के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिनांक 29 10 2024 तक अपना पंजीयन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होंगा प्रतियोगिता में केवल 10 ही टीम भाग ले सकते हैं एक टीम में अधिकतम 5 महिला सदस्य ही भाग ले सकते हैं वहीं प्रतियोगिता में चुने हुए निर्णायक का निर्णय ही अंतिम सर्वमान्य होगा संबंधित प्रतिभागी अपना रंगोली कलर की सूची समिति को एक दिन पहले ही प्रदान कर देंगे वहीं वही समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों के महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह का कलात्मक आयोजन आए दिन धार्मिक त्योहारों में किया जाता रहता है।
