छत्तीसगढ़

सिद्ध बाबा शिवानंद जी महाराज ने किया‘प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र’का शुभारंभ

मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़।

भारत सम्मान । बेलगहना। सरस्वती मिश्रा – बिलासपुर के प्रतिष्ठित प्रथम हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बेलगहना में ‘प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र’ का शुभारंभ किया। क्षेत्र के पूज्य सिद्ध बाबा शिवानंद जी महाराज के करकमलों से विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में बेलगहना सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को एक सकारात्मक और आवश्यक पहल बताया।

अब बेलगहना में मिलेगी बिलासपुर जैसी स्वास्थ्य सुविधा।

प्रथम हॉस्पिटल की पहचान गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा, अनुभवी चिकित्सकों और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रही है। अब इसी भरोसे और गुणवत्ता को बेलगहना तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की शुरुआत की गई है। इससे ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों से लेकर प्राथमिक आपातकालीन चिकित्सा तक की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए लोगों को बिलासपुर या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। समय पर उपचार मिलने से मरीजों का समय, धन और परेशानी तीनों की बचत होगी।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया परीक्षण।

उद्घाटन अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हमारा उद्देश्य: डॉ. रजनीश पांडेय

प्रथम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रजनीश पांडेय ने कहा कि बेलगहना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना संस्थान के सेवा विस्तार का नया अध्याय है। उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के समीप ही आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण कई बार सामान्य बीमारियां भी गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में यह केन्द्र लोगों के लिए काफी राहत लेकर आया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और केन्द्र में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

स्वास्थ्य सुविधाओं की लंबे समय से थी आवश्यकता।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम हॉस्पिटल परिवार की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। उद्घाटन समारोह और स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि बेलगहना और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रथम हॉस्पिटल की इस पहल से अब क्षेत्र के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Bharat Samman

Related Articles

Back to top button