छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के नए अध्यक्ष अनुराग सिंह देव का पदभार ग्रहण समारोह इस दिन होगा सम्पन्न

भारत सम्मान/रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मुख्यालय स्थित पर्यावास भवन, नार्थ ब्लॉक, अटल नगर, नवा रायपुर में दोपहर 12 बजे एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अनुराग सिंह देव ने मंडल के अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। समारोह में उनके स्वागत एवं अभिनंदन हेतु राज्य के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विशेष अतिथि के रूप में भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्रीगण- ओ.पी. चौधरी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव भी मंच पर उपस्थित होंगे। सभी अतिथियों ने अनुराग सिंह देव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी जाएगी और छत्तीसगढ़ में आवासीय विकास के नए युग को साकार किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुन्दन कुमार (भा.प्र.से.) की देखरेख में सम्पन्न होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल पदभार ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।